फिलिपींस की राजधानी मनीला में एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन करेंगे। यह प्रतियोगिता मंगलवार 26 अप्रैल से एक मई तक चलेगी। चैंपियनशिप के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ ने बीएस मनकोटी को भारतीय टीम का मैनेजर और डीके सेन को कोच नियुक्त किया है।
लक्ष्य सेन के साथ भारतीय टीम में खिलाड़ी श्रीकांत किदांबी, साईं प्रणीत, पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, सात्विक और चिराग शेट्टी की जोड़ी प्रतिभाग कर रही है। लक्ष्य सेन के चयन और बीएस मनकोटी, डीके सेन की नियुक्ति पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, अल्मोड़ा नगरपालिका चेयरमैन प्रकाश जोशी, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष गोकुल सिंह मेहता, राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जोंन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डीके जोशी सहित खेलप्रेमियों ने बधाई दी है।