फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की शादी में गया था परिवार, बंद घर से लाखों के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसंत विहार थानाक्षेत्र के श्रीरामपुरम निवासी एक परिवार छोटे भाई की शादी में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ गया हुआ था। इस बीच चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब 80 हजार रुपये नकद समेत लाखों के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित व्यक्ति फिल्म शूटिंग का कारोबारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बसंत विहार थानाध्यक्ष होशियार सिंह के अनुसार विवेक दीवान ने पुलिस को बताया कि उनका मुुंबई समेत अन्य राज्यों में फिल्म शूटिंग का कारोबार है। छह नवंबर को वे पूरे परिवार सहित छोटे भाई की शादी में अलीगढ़ गए हुए थे। 10 नवंबर को शादी थी। 16 नवंबर को पड़ोसी विशाल डिगंरा ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद विवेक ने वहीं से पुलिस को इसकी सूचना देते हुए परिवार समेत वापस देहरादून आए। घर के कमरों में देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि घर से करीब 80 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये के गहने (दो सोने की अंगूठी, दो सोने के कड़े, एक गले का हार, दो सोने के ब्रेसलेट) आदि सामान चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें