किशोरी के कथित उत्पीड़न के आरोपों से घिरीं हरिद्वार में तैनात सिविल जज सीनियर डिवीजन दीपाली शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल नरेंद्र दत्त ने इसकी पुष्टि की है।
29 जनवरी को हाइकोर्ट के आदेश पर हरिद्वार के जिला जज राजेंद्र सिंह चौहान, एसएसपी कृष्ण कुमार समेत तमाम अधिकारियों ने जज दीपाली के यहां से नैनीताल की किशोरी को मुक्त कराया था।
कोर्ट के निर्देश पर हुए मेडिकल परीक्षण में किशोरी के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। कुछ निशान ताजे तो कुछ पुराने थे। मेडिकल के बाद से जज पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा था। बुधवार शाम को नैनीताल हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल नरेंद्र दत्त ने बताया कि जज दीपाली शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है।