फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की पत्नी और चार साल के बच्चे को भगाकर ले आया युवक, इसके बाद जो हुआ भरोसा नहीं होगा

Mon, 20 Nov 2017 07:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नासिक से एक युवक अपने दोस्त की पत्नी और चार साल के बच्चे को भगाकर तो ले आया लेकिन इसके बाद जो हुआ उस पर भरोसा नहीं होगा।
विज्ञापन


वह उन दोनों को अपनी मां की डर से वह दोनों को घर नहीं ले जा सका। तीनों ने तीन रातें रोडवेज परिसर में ही काटी। रविवार को युवक महिला और बच्चे को अकेले छोड़कर चला गया तो मामला पुलिस तक पहुंच गया।

पुलिस ने युवक की मां को बुलाकर महिला और बच्चे को उनके हवाले कर दिया। हालांकि बाद में रोडवेज परिसर के एक कोने में छिपे युवक को भी पकड़ लिया गया। उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट दशाईथल निवासी अर्जुन नासिक (महाराष्ट्र) में एक होटल में काम करता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आगे जानिए मां ने क्या किया

वहां उसकी नजदीकियां अपने साथी की पत्नी से बढ़ गई। वह चार साल के बच्चे की मां भी है। पिछले दिनों तीनों हल्द्वानी आ गए लेकिन युवक अपनी मां के पास जाने से डर रहा था। तीनों तीन दिन से रोडवेज परिसर में रह रहे थे।

रविवार को अर्जुन बिना बताए गायब हो गया। महिला ने दिनभर उसकी तलाश की। नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने अर्जुन की मां देवकी को थाने में बुलाया। देवकी ने ही दोनों की शादी की सलाह दे दी। पुलिस ने महिला और बच्चे को देवकी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें