कोविड-19 वॉर रूम में तैनात एसीएमओ डा. बिपुल बिस्वास कोरोना को मात देकर ड्यूटी पर लौट आए हैं। उन्होंने कोरोना के संक्रमण से उबरने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई दवाईयों के सेवन के साथ सोच को सकारात्मक रखने को जरूरी बताया।
उत्तराखंड: हरिद्वार के निजी अस्पताल ने छिपाई जानकारी, 19 दिन बाद हुआ 65 मरीजों की मौत का खुलासा
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला सर्विलांस अधिकारी डा. बिपुल बिस्वास पिछले साल से कोविड-19 वॉर रूम का कार्यभार देख रहे हैं। 30 अप्रैल को लक्षण सामने आने के बाद 2 मई को उनकी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद वह होम आइसोलेशन पर चले गए। हेल्थ केयर वर्कर्स में पहले से कोविड टीकाकरण होने के चलते उन्हें कोई गंभीर परेशानी नहीं हुई।
ब्लैक फंगस: देहरादून में चार मरीज आए सामने, सरकार ने रोकथाम के लिए मांगे सुझाव
जिसके चलते दो सप्ताह से पहले ही वह कोरोना को हराने में कामयाब रहे। वॉर रूम में फिर से अपनी ड्यूटी पर लौटे डा.बिस्वास ने बताया कि उन्होंने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद होम आइसोलेशन का पूरी तरह पालन किया। दवाईयों के साथ दैनिक रूप से फल व पौष्टिक आहार के एवं पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लिए। इसके अलावा योग के साथ फेफड़ों की एक्सरसाइज की। उन्होंने कोरोना से उबरने के लिए उक्त सभी चीजों के साथ सोच सकारात्मक रखने तथा कभी हिम्मत न हारने की बात कही।
जरूरतमंदों को बांटा राशन, संक्रमितों तक पहुंचाया भोजन
कोरोना कर्फ्यू के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों की मदद करने के लिए देहरादून के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मदद कर रहे हैं। कोई जरूरतमंदों को राशन वितरित कर रहा रहा है तो कोई संक्रमित लोगों के घर व शहर के विभिन्न चौकों पर मौजूद पुलिसकर्मियों के लिए भोजन पहुंचा रहा है।
समाजसेवी पंडित मनीष गौनियाल ने शुक्रवार को डाकरा बाजार, सालावाला और जैंतनवाला के 100 परिवारों व ओमकारेश्वर शिव मंदिर के पुजारियों को राशन वितरित किया। पंडित मनीष गौनियाल ने कहा कि जब तक कोविड कर्फ्यू खत्म नहीं हो जाता वह जरूरतमंदों तक राशन व अन्य राहत सामग्री पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि संकट के इस समय में मदद के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। इस दौरान सूरज थापा, पदम राणा, विशाल, अक्की थापा, विनोद पुंडीर, विमल गुरुंग आदि मौजूद रहे।
संक्रमितों को भोजन पहुंचा रहीं अलका
डालनवाला निवासी अलका कुकरेती घर पर खाना बनाकर कोरोना संक्रमितों तक पहुंचा रही हैं। अलका ने बताया कि घर के आसपास के कई परिवार ऐसे हैं जिनके घर में सभी सदस्य कोरोना संक्रमित हैं। ऐसे में कभी-कभी रात को भी भोजन के लिए फोन आता है। अलका पीपीई किट पहनकर भोजन वितरण करती हैं।
कोरोना योद्धाओं को बांटे भोजन के पैकेट
ईद के मौके पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विकास संस्था की ओर से शुक्रवार को कोरोना योद्धाओं को भोजन के पैकेट वितरित किए। संस्था की ओर से शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी और तीन सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों भोजन के पैकेट दिए गए। साथ ही मास्क और सैनिटाइजर भी वितरित किया गया। संस्था के चेयरमैन हैदर इरशाद ने कहा कि कोरोना से जंग में पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी दिन-रात काम कर रहे हैं। इस दौरान संस्था के सचिव जाकिर अंसारी, शाहरुख, मोइज, जीशान आदि मौजूद रहे।