फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देवताओं की पालकी के आगमन पर जयकारों से गूंजा क्यारी गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलगुर, बिजट और चूड़ेश्वर महाराज की देव पालकी शनिवार की दोपहर एक बजे क्यारी गांव पहुंची। शाम छह बजे देव पालकियों को शुभ मुहूर्त में बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पैतृक घर में प्रवेश कराया गया। इस दौरान पूरा गांव दवताओं के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


प्राचीन सिमोग मंदिर से बीते शुक्रवार को तीनों देवताओं की पालकी क्यारी गांव के लिए निकली थी। बैराट खाई में रात्रि विश्राम किया था। शनिवार सुबह सात बजे पुन: तीनों पालकियों ने क्यारी गांव के लिए प्रस्थान किया। गांव पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। देव यात्रा में जौनपुर, रंवाई क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। उन्होंने पालकी के सामने माथा टेक परिवार की खुशहाली की कामना की। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। रविवार सुबह तीनों पालकियां क्यारी गांव से वापस निकलेंगी। रात को साहिया में रात्रि प्रवास होगा।
इस मौके पर विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष दून मधु चौहान, मंदिर पुजारी प्रेम दत्त शर्मा, इंद्र दत्त शर्मा, कुंवर दत्त शर्मा, नारायण दत्त शर्मा, ज्ञान शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें