फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी-नेहरू पर कुंवर चैंपियन के आपत्तिजनक बयान, ये ऑडियो हुआ वायरल

Fri, 10 Jun 2016 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सहारनपुर के देवबंद में भाषण की ऑडियो टेप हुई वायरल
  • महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू को बोले अपशब्द
  • इमरान मसूद के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती
विज्ञापन
कुंवर प्रणव - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन का एक कथित ऑडियो क्लिप तेजी से सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो क्लिप को दो दिन पहले का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें कुंवर प्रणव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को अपशब्द बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं। वह खुलेतौर पर सांप्रदायिक बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते सुनाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले कुंवर प्रणव चैंपियन ने देवबंद के निकट सभा की थी। यहां उन्होंने खुलकर सांप्रदायिक जहर उगला। उन्होंने इमरान मसूद को लेकर भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनके खिलाफ सहारनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की हुंकार भरी।
विज्ञापन


कुंवर प्रणव के इस ऑडियो क्लिप में वह अपनी महापंचायत के लिए समर्थन जुटाते हुए सुने जा रहे हैं। उन्होंने खुद को 51 इंच के सीने वाला करार देते हुए एक वर्ग विशेष के लोगों का समर्थन मांगा। सभा में चैंपियन ने उत्तराखंड पुलिस को एक बार फिर नामर्द करार दिया।
विज्ञापन

ये ऑडियो हुआ वायरल

चैंपियन - फोटो : फाइल फोटो
जिस व्यक्ति के पीछे सरकार ही पड़ी है, उसके खिलाफ कोई भी षड्यंत्र कर सकता है। मैंने महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू के संबंध में व अन्य कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है। संभव है ऑडियो टेप के साथ छेड़छाड़ की गई है। मीडिया मुझसे जुड़े विवादित मुद्दों को तो तूल देता है, लेकिन मेरे महल में आगजनी करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कुछ नहीं बोल रहा है। मैं बार-बार कह रहा हूं कि विधायक फुरकान अहमद, पूर्व विधायक निजामुद्दीन और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने भीड़ को भड़काया, जिसके बाद भीड़ ने मेरे महल में आगजनी और तोड़फोड़ की। इन लोगों के खिलाफ रासुका में कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन मीडिया इस बात को नहीं उठा रहा है। इस ज्यादा मुझे इस मामले में कुछ नहीं कहना है।
-कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन विवादित वीडियो...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें