फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड जांच फर्जीवाड़ा: एसआईटी आशीष को लेकर पहुंची हिसार, रजिस्टर और लैपटॉप बरामद करने की तैयारी 

Fri, 23 Jul 2021 08:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

महाकुंभ मेला 2021 के दौरान हुई कोरोना जांच में फर्जीवाड़े की परतें खुलने लगी हैं। इसके तहत हुई पहली गिरफ्तारी में आरोपी डेलफिया लैब भिवानी के आशीष वशिष्ट को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार महाकुंभ मेले के दौरान कोरोना जांच फर्जीवाडे़ मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी आशीष वशिष्ट को कोर्ट से तीन दिन की रिमांड पर लेकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) हरियाणा के हिसार में स्थित नलवा लैब पहुंची। यहां टीम ने कई जानकारी ली। बताया जा रहा है कि आरोपी ने राजस्थान के एक कॉल सेंटर से फर्जी डाटा अपलोड किया था। 

विज्ञापन


महाकुंभ मेला 2021 के दौरान हुई कोरोना जांच में फर्जीवाड़े की परतें खुलने लगी हैं। इसके तहत हुई पहली गिरफ्तारी में आरोपी डेलफिया लैब भिवानी के आशीष वशिष्ट को गिरफ्तार किया गया था। एसआईटी की टीम ने आरोपी आशीष को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा था। इसके साथ ही उसका तीन दिन का कोर्ट से रिमांड भी लिया था।

 

आरोपी को शुक्रवार को रिमांड पर लेकर एसआईटी के जांच अधिकारी राजेश शाह अपनी टीम के साथ हिसार में नलवा लैब पर पहुंचे। एसआईटी की टीम रजिस्टर व लैपटॉप भी आरोपी की निशानदेही पर बरामद करेगी। इसके साथ ही आरोपी को भिवानी, राजस्थान व दिल्ली ले जाने की बात एसआईटी सूत्रों ने बताई है।

 

आशीष वशिष्ठ ने आईसीएमआर के पोर्टल पर फर्जी डाटा राजस्थान के एक कॉल सेंटर से अपलोड किया था। जांच अधिकारी राजेश शाह ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर हिसार आए हैं। कई लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें