फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jollygrant: वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद उत्तराखंड से कानपुर रवाना हुए कुलदीप यादव और वंशिका

Sun, 15 Mar 2026 09:13 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
विज्ञापन
कुलदीप और वंशिका - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद मसूरी से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से यह दोनों अपने परिजनों के साथ विशेष चार्टर्ड विमान द्वारा कानपुर को रवाना हुए।

विज्ञापन


बता दें कि कुलदीप यादव और वंशिका का मसूरी में विवाह संपन्न हुआ था। जिसमें क्रिकेट जगत की हस्तियों के अलावा फिल्म स्टार और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी शामिल हुए थे। वैवाहिक रस्म पूरी होने के बाद सभी लोग रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से कुलदीप और वंशिका अपने परिजनों के साथ चार्टर्ड विमान से कानपुर को रवाना हुए। कुलदीप और वंशिका के साथ उनके परिवार के कुल सात अन्य लोग भी रवाना हुए। इससे पहले सुबह 10 बजे फिल्म स्टार ऋतिक रोशन भी एयरपोर्ट से फ्लाइट से वापस लौटे।
विज्ञापन


PHOTOS: एक दूजे के हुए कुलदीप-वंशिका; बरात में चहल, रिंकू ने मचाया धमाल, धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे
विज्ञापन


ये लोग देहरादून से कानपुर हुए रवाना
कुलदीप यादव, ऊषा यादव, वंशिका चड्ढा, मधु यादव, सिया देवी, अनुष्का सिंह, एमपी सिंह, इशिका भटनागर, दर्शिका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें