फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मेहंदी और हल्दी की रस्म में जमकर थिरके कुलदीप और वंशिका

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक होटल में शुक्रवार को हल्दी व मेहंदी की रस्म में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका जमकर थिरके। शनिवार को कुलदीप यादव वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। कुलदीप की शादी के लिए शहर में भी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन




शुक्रवार को होटल सवाय में कुलदीप यादव की शादी की मेहंदी और हल्दी की रस्म संपन्न हुई है। समारोह में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप पर मेहमानों के साथ दूल्हा-दुल्हन भी खूब थिरके। इस दौरान संगीत और पारंपरिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। दूल्हा कुलदीप लाइट गुलाबी कलर के कुर्ता-पायजामा में नजर आए तो दुल्हन वंशिका गहरे गुलाबी कलर की साड़ी में आकर्षक दिखाई दीं। हल्दी की रस्म के दौरान कुलदीप ने पीले रंग के कुर्ता-पायजामा और वंशिका ने पीली साड़ी पहनी।

दोनों परिवारों के सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और समारोह का आनंद लिया। 14 मार्च को कुलदीप और वंशिका सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधेंगे। इसके बाद लखनऊ में भव्य रिसेप्शन की भी तैयारी है। समारोह में मोहित शर्मा, टी दिलीप, रिंकू सिंह, यजुवेंद्र चहल सहित अन्य क्रिकेटर भी शामिल हुए।
विज्ञापन




I
I

Iमेहमानों को परोसा गया पहाड़ी भोजन
I



शादी में मेहमानों के लिए पहाड़ी एवं अन्य खास व्यंजनों परोसे जा रहे हैं। तीन दिनों तक होटल में विशेष भोजन और विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रमों की भव्य व्यवस्था की गई है। शनिवार को कॉकटेल पार्टी भी आयोजित हुई। वहीं शनिवार को शादी के मुख्य कार्यक्रम होंगे। शनिवार को दोपहर के भोजन के बाद शाम चार बजे से हाई टी के साथ साफा बांधने का कार्यक्रम होगा। शाम पांच बजे से प्रीमियम वैली व्यू विंग से बरात निकलेगी जबकि 6:30 बजे सेंट्रल लॉज में जयमाला का कार्यक्रम होगा। इसके बाद रॉयल बॉलरूम में सात फेरों की रस्म संपन्न होगी। 15 मार्च को मेहमानों की विदाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें