फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एमपीजी काॅलेज में एमकाॅम बंद होने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एमपीजी काॅलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवेश राणा ने मसूरी प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया कि काॅलेज में एमकाॅम बंद कर दिया गया है। इससे छात्रों को परेशानी हो रही है। उन्हें अब राजधानी देहरादून जाना पड़ेगा। एमकाॅम के नवीनीकरण में काॅलेज प्रशासन एवं प्रबंंध समिति विफल रही है। आरोप लगाया कि काॅलेज की भूमि पर अवैध तरीके से सड़क बनाई जा रही है। साथ ही पेड़ भी काटे गए हैं। इससे काॅलेज की मान्यता पर भी असर पड़ सकता है। वहीं, पालिकाध्यक्ष एवं काॅलेज प्रबंध समिति की अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि एमकाॅम बंद होने के मामले में एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि से संपर्क किया जा रहा है। इसका समाधान किया जाएगा। पेड़ काटे जाने की कोई सूचना नहीं है। इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें