आजकल शहर में जहां जाइये, हर तरफ जमीनों पर अवैध कब्जों के मामलों की चर्चा हो रही है। तहसील और कचहरी में तो सबसे अधिक चर्चा हो रही है। चाय की कैंटीन में कई कर्मचारी बड़ी गंभीरता से चर्चा कर रहे थे।
कह रहे थे कि राजपुररोड स्थित एक होटल में आधी रात को अधिकारी और प्रापर्टी डीलरों की वाइन पार्टी होती है। वहीं खोजबीन की जाती है कि किस जमीन पर घपला-घोटाला है। फिर अगले दिन से कार्रवाई होने लगती है।