फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: क्षत्रिय चेतना मंच ने मकर संक्रांति मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमहाराणा प्रताप भवन ननूरखेड़ा में रविवार को क्षत्रिय चेतना मंच की ओर से मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर अशोक वर्धन सिंह और संकल्प शिक्षण एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष एडवोकेट रवि सिंह नेगी ने पहले महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर खिचड़ी, गुड़ और तिल से बनीं मिठाइयां वितरित की गईं। ठाकुर रवि नेगी ने कहा कि हमारे पुराणों में बताया गया है कि मकर संक्रांति दान का त्यौहार है। इस मौके पर महेश रौथन, बुध सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह तोमर, डॉ. राजेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह चौहान, सुशील त्यागी, रंजना रावत, अनीता नेगी, अनीता राणावत, पुष्पा छेत्री आदि मौजूद रहे।ॉ
विज्ञापन

I
Iमहादान की श्रेणी में है रक्तदानI
Iदून चिकित्सालय ब्लड बैंक की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। पर्यावरणविद् डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा कि रक्तदान को महादान की श्रेणी में रखा गया है। स्वस्थ्य व्यक्ति को हर तीन महीने में रक्तदान करना चाहिए। इस दौरान सुशील कुमार कांदली, डॉ. सना उमर, डॉ. नितेश गुप्ता, किरन सोनी, तन्नू, आशीष खाली, दीपक जगवाण, गणेश गोदियाल एवं अमित आदि मौजूद रहे। I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें