इसके अलावा उन्होंने भारतीय तट रक्षक के विभिन्न उन्नत अपतटीय गश्ती पोत, अपतटीय गश्ती पोत और तीव्र गश्ती पोत की कमान भी संभाली है। मौजूदा समय में वह एकमात्र सेवारत तटरक्षक अधिकारी हैं, जिन्होंने तीन प्रतिष्ठित कमान का परिचालन सफलतापूर्वक पूरा किया है।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति ने 1992 में तटरक्षक पदक और 2013 में राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्मानित किया था। उन्होंने अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज से विशिष्ट ग्रेडिंग के साथ नेवल स्टाफ कोर्स पूरा किया है। वह अमेरिका की तटरक्षक अकादमी, यॉर्क शहर के पूर्व छात्र हैं।