मलबा आने से एनएच पर डेढ़ घंटे रही आवाजाही बाधित
पौड़ी नेशनल हाईवे पर लालपुल के समीप मलबा आने से एनएच करीब डेढ़ घंटे हल्के वाहनों की भी आवाजाही बंद रही। एनएच प्रशासन ने जेसीबी से मलबा हटाकर मार्ग पर आवाजाही शुरू करवाई।
एनएच के अवर अभियंता अरविंद जोशी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे लालपुल के समीप मलबा आने से एनएच बंद हो गया। एन प्रशासन ने जेसीबी से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई।
उन्होंने बताया कि एनएच पर लोनिवि गोदाम और लालपुल के समीप पहाड़ी पर प्राकृतिक स्रोत रिचार्ज होने से पानी के साथ लगातार मलबा आ रहा है। मलबे को एक साथ हटाने पर पहाड़ी में फंसे बोल्डरों के एनएच पर गिरने की संभावना बनी हुई है। इसीलिए यहां पर मलबे को धीरे-धीरे साफ किया जा रहा है।
इस बार की आपदा से एनएच को भारी नुकसान पहुंचा है। एनएच पर कोटद्वार और दुगड्डा के मध्य छह नए डेंजर जोन बन गए हैं। विभाग ने संभावित खतरे को देखते हुए पौड़ी नेशनल हाईवे को ऑरेंज जोन की सूची में शामिल किया हुआ है।
- अरविंद जोशी, अवर अभियंता एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट।