बसपा जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर उन्हें पार्टी से बाहर किया गया है। उनकी ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सोनिया शर्मा की ओर से पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाई जा रही थी। साथ ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी वह संलिप्त पाई जा रही थीं।
यह रिपोर्ट मिलने पर विभिन्न सूत्रों से छानबीन कराने पर इसकी पुष्टि हुई थी। कहा है कि इनको पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद भी इनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। जिससे उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।