फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: खेत में काम कर रहे बुजुर्ग को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया बाघ, बुरी हालत में बरामद हुआ शव

Thu, 13 Apr 2023 08:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

Tiger Attack News: बुजुर्ग खेतों में गेहूं काट रहे थे। इस दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ बीरेंद्र सिंह को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन बाघ ने उसे नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
बाघ के हमले में बुजुर्ग की मौत - फोटो : सोशल मीडिया(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेलधार के राजस्व ग्राम डल्ला में खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग पर बाघ ने हमला कर मार डाला। ग्रामीणों ने शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद किया। सूचना मिलने के बाद दीवा रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई। घटना बृहस्पतिवार शाम छह बजे की है।

विज्ञापन


Yamunotri Highway: फूलचट्टी के पास भूस्खलन, जेसीबी के ऊपर गिरे बोल्डर, चालक ने भागकर बचाई जान

ग्राम प्रधान खुशेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम डल्ला के तोक गांव लडवासैंण निवासी बीरेंद्र सिंह (73) बृहस्पतिवार शाम को घर के समीप ही खेतों में गेहूं काट रहे थे। इस दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ बीरेंद्र सिंह को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया।
विज्ञापन


शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन बाघ ने उसे नहीं छोड़ा। ग्रामीणों ने आग जलाकर और शोर मचाकर किसी तरह बाघ को वहां से भगाया। बाघ ने उनके चेहरे और गले को बुरी तरह से जख्मी कर दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

गश्त बढ़ाने व बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग

सूचना मिलते ही रिखणीखाल केथानाध्यक्ष अरविंद सिंह भी फोर्स के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। उधर, गढ़वाल वन प्रभाग के दीवा रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो चुकी है।

कर्तिया की बीडीसी सदस्य विनीता ध्यानी, जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोधी व विनयपाल सिंह नेगी ने बताया कि यह पूरा क्षेत्र कालागढ़ टाइगर रिजर्व से सटा है। जहां बाघ की मूवमेंट बनी हुई है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें