फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baisakhi 2023: हरिद्वार में स्नान पर्व के लिए कोविड SOP जारी, श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए ये हैं निर्देश

Thu, 13 Apr 2023 08:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Baisakhi 2023 Covid SOP News: जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए 65 वर्ष से अधिक आयु एवं गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 वर्ष से कम आयु वाले बच्चे 14 अप्रैल के स्नान पर आने से परहेज करें।
विज्ञापन
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 14 अप्रैल के बैसाखी स्नान के मद्देनजर हरिद्वार जिला प्रशासन ने एसओपी जारी कर दी है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के थर्मल स्कैनिंग के आदेश जारी किए हैं। डीएम ने कहा कि अत्यधिक भीड-भाड़ वाले स्थानों पर कोविड से बचाव के लिए श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाए। मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जाए। रैंडम थर्मल स्कैनिंग की जाए।

विज्ञापन


Baisakhi 2023: हरिद्वार में भारी वाहनों का प्रवेश बंद, स्नान के लिए आने से पहले जरूर पढ़ लें ये रूट प्लान

संक्रमण से बचाव के लिए 65 वर्ष से अधिक आयु एवं गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 वर्ष से कम आयु वाले बच्चे 14 अप्रैल के स्नान पर आने से परहेज करें। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि धर्मशालाओं, आश्रम, होटल, गेस्ट हाउस में ठहरने वाले श्रद्धालुओं की थर्मल स्कैनिंग कराई जाए। यदि किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण मिलते हैं तो उसके संपर्क में आने वालों की ट्रैसिंग की जाए। एसओपी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ महामारी अधिनियम एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

एसओपी में अस्पतालों के लिए दिशा-निर्देश

एसओपी में चिकित्सा इकाइयों के लिए कोविड-19 संक्रमित रोगियों के उपचार के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कंस्नट्रेटर, ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड एवं आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा इकाइयों में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने और राजकीय एवं निजी चिकित्सा इकाइयों में कोविड- 19 संक्रमित के भर्ती मरीजों की प्रतिदिन की सूचना दी जाए। रोगियों के स्वास्थ्य दशा की निगरानी की समीक्षा की जाए। सुनिश्चित किया जाए कि यदि किसी जगह कोविड-19, बुखार के मरीज हैं तो उनकी त्वरित जांच की जाए।

विज्ञापन

एसओपी में श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए निर्देश

  • यात्री दो गज की दूरी एवं मास्क का प्रयोग के साथ सेनेटाइजर का प्रयोग करें।
  • कोविड-19 से बचाव के लिए कोविड एप्रोप्रियट व्यवहार करें।
  • छींकते या खांसते समय नाक और मुंह को ढकने के लिए रुमाल टिश्यू का इस्तेमाल करें।
  • बुजुर्गों और कमजोर इम्युनिटी वाले भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें।
  • सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज करें।
  • सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों के संपर्क में आने से बचें।
- स्नान पर भीड़ उमड़ने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भीड़भाड़ वाले इलाकों में रैंडम थर्मल स्कैनिंग करेगी। होटल, धर्मशाला, लॉज संचालकों से उनके यहां ठहरने वालों की थर्मल स्कैनिंग करने के आदेश दिए हैं।
- डा. मनीष दत्त, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें