बाघ के हमले के बाद महिलाएं घायल पुष्पा देवी को लेकर घर पहुंचीं और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन पुष्पा देवी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया है।
डॉ. मोना ने बताया कि हमले में पुष्पा देवी का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। साथ ही कमर के बांए हिस्से व टांग में बाघ के पंजों से गहरे जख्म हो गए है। रेंजर प्रमोद डोबरियाल ने बताया कि महिला पर हमले की सूचना मिली थी।
उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। साथ ही घटनास्थल का मौका मुआयना करने के लिए टीम भेजी जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से जंगल में अकेले आवाजाही न करने की अपील की है।