इसके बाद दोनों बच्चे को खोजने के लिए खाई में उतर गए। बच्चे के नहीं मिलने पर पति ललित ने भी अचानक खाई में छलांग लगा दी। कमला ने बताया कि इसके बाद वह घबरा गई और काफी डर गई। उसने गांव वालों की मदद से खाई में बच्चे और पति की तलाश शुरू की।
बच्चा तो खाई में मृत पड़ा मिल गया, लेकिन पति ललित काफी देर बाद मिला। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन जब तक उसे चैलूसैंण अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी भी मौत हो गई। चिकित्सक ने ललित को मृत घोषित कर दिया। लैंसडाउन पुलिस पोस्टमार्टम के लिए दोनों शवों को लेकर कोटद्वार पहुंची।