बताया जा रहा है कि ठेकेदार अपने बंदूकधारी साथियों के साथ सिगड्डी फैक्टरी पहुंचा। यहां पहुंचते ही उसने कर्मचारियों से अभद्रता व मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर कोटद्वार से तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव, एसएसआई जयपाल सिंह, सीआईयू प्रभारी कमलेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित श्रमिकों ने पुलिस से इसकी शिकायत की भी की। कोतवाल मणिभूषण ने बताया कि फैक्टरी कर्मियों और पीड़ितों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फैक्टरी में श्रमिकों के आक्रोश को देखते हुए शांति व्यवस्था के लिहाज से पुलिस तैनात है।