फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: बसड़ा मोटर मार्ग पर मैक्स हुई हादसे का शिकार, दो लोगों की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती

Tue, 07 Feb 2023 12:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

शाम होने के कारण घटना का पता देर रात चला। रात करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने 108 से घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के बसड़ा मोटर मार्ग पर मैक्स सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे की है। पांचों लोग बड़ाई गांव से क्रिकेट मैच जीतकर लौट रहे थे। बैरुखाल बैंड के पास सड़क पर गिरे पत्थर से बचने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर ऊपर से नीचे सड़क की और गिर गई।

Char Dham Yatra 2023: 10 फीसदी तक बढ़ सकता है चारधाम यात्रा का किराया, 14 फरवरी को बैठक में होगा तय
विज्ञापन


शाम होने के कारण घटना का पता देर रात चला। रात करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने 108 से घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक:

  • सत्यप्रकाश(46) पुत्र हीरा लाल। निवासी ग्राम कंदरयी रिखणीखाल।
  • रमेश चंद्र (52) पुत्र रति राम। निवासी ग्राम आम डंडा पल्ला रिखणीखाल।


घायल:

  • राहुल(30) पुत्र लाल बहादुर, निवासी कंदरयी रिखणीखाल।
  • रोहित (24) पुत्र सतीश चंद्र, निवासी कंदरयी रिखणीखाल।
  • नितिन(25) पुत्र सतीश चंद्र, निवासी कंदरयी रिखणीखाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें