फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मार्च में होगा बजट सत्र, विधानसभा ने गैरसैंण में सत्र कराने की शुरू की तैयारी

Tue, 07 Feb 2023 11:54 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सरकार की ओर से बजट तैयार करने के लिए आम लोगों से सुझाव मांगें गए हैं। इसी माह बजट को लेकर वरिष्ठ नागरिकों, कारोबारियों, उद्यमियों समेत अन्य हितधारकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
गैरसैंण - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित करने के लिए सरकार के साथ विधानसभा सचिवालय ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से बजट सत्र गैरसैंण में कराने की घोषणा के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि गैरसैंण में बजट सत्र कराने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


Joshimath: स्थायी पुनर्वास पर फैसला 10 को संभव, कैबिनेट बैठक में सरकार रख सकती है प्रस्ताव

मार्च में धामी सरकार आम बजट 2023-24 पेश करने के लिए सत्र आहूत करेगी। हालांकि बजट सत्र कब और कहां होगा, इसका फैसला सरकार करेगी, लेकिन वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र कराने का एलान किया है। इससे पहले उन्होंने देहरादून में आयोजित शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में बजट सत्र गैरसैंण में कराने का आश्वासन दिया था। अब विधानसभा सचिवालय ने भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन

बजट के लिए मांगे सुझाव

सरकार की ओर से बजट तैयार करने के लिए आम लोगों से सुझाव मांगें गए हैं। इसी माह बजट को लेकर वरिष्ठ नागरिकों, कारोबारियों, उद्यमियों समेत अन्य हितधारकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य के विकास के लिए बेहतर सुझाव को सरकार बजट में शामिल करेगी।

विज्ञापन


शीतकालीन सत्र के दौरान वित्त मंत्री सदन में गैरसैंण में बजट सत्र कराने की घोषणा कर चुके हैं। गैरसैंण में बजट सत्र कराने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। इसकी तैयारियां चल रही हैं।
- ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें