9159.04 लाख की 11 योजनाओं का शिलान्यास
डिग्री कॉलेज चौबट्टाखाल में 290.55 लाख के पुस्तकालय भवन एवं बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण, 308.20 लाख से 24 बेड के पर्यटक आवास गृह का निर्माण, नगर पंचायत सतपुली के कार्यालय भवन लागत 161.44 लाख का निर्माण, बीरोंखाल के आवासीय भवन टाइप-2 संख्या-2 निर्माण लागत 45.00 लाख का काम, राज्य योजना के बीरोंखाल के फरसाड़ी-गड़कोट-छाछरो मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य (द्वितीय चरण) लंबाई 2.00 किमी. लागत 127.19, देवराजखाल जयखाल मार्ग के मध्य धरतीली बैंड तक डामरीकरण सुदृढ़ीकरण, देवराजखाल-जयखाल के मध्य घरतोली बैंड तक लागत 62.45 लाख के डामरीकरण, सुदृढ़ीकरण, पोखड़ा के लटीबो दलीबो नाई मार्ग लागत 142.71 लाख से डामरीकरण सुदृढ़ीकरण, हलूणी पेयजल योजना का 112.93 लाख से होगा निर्माण, भूमियाखांडा किंगोडीधार पंपिंग योजना लागत 2501.32 लाख, वेदीखाल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना लागत 2284.84 लाख, बरसुंडा देवता ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना लागत 3122.41 लाख की योजनाओं का निर्माण होगा।
11 कार्यों का किया लोकार्पण
राजकीय डिग्री कालेज सतपुली भवन 306.40 लाख का निर्माण, अनावासीय मुख्य भवनों का निर्माण लागत 224.00 लाख, पोखड़ा में देवराठी सेडियाखाल, लखोली, उबोट, गवांणी मोटर मार्ग में डामरीकरण लागत 142.60 लाख, आवासीय भवन टाइप-4 भवन निर्माण कार्य का लागत 50.00 लाख, एकेश्वर श्रोत सवर्द्धन पेयजल योजना लागत 493.46 लाख, कोट मल्ला से कोट तल्ला कड़िया कुलासू रीठाखाल मार्ग पर 70 मीटर स्पान स्टील ट्रस मोटर सेतु का निर्माण लागत 955.74 लाख, सतपुली से उलखेत मार्ग स्टेज-1 व 2, लंबाई 5.117 किमी. का 327.30 लाख से होगा निर्माण, सतपुली से हलूणी मार्ग स्टेज-1 व 2 लंबाई 1.975 किमी मार्ग लागत 123.30 लाख, 244.37 लाख से सासों से मासो इंटर कालेज मोटर मार्ग, 279.54 लाख से निर्मित चम्पेश्वर झंगरबो मार्ग, 605.99 लाख से झवेरा लिंक जजेड़ी मार्ग का होगा निर्माण