घटना पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में 16 फरवरी की है। कुलवीर सिंह निवासी स्वर्ण गंगा कॉलोनी ने पुलिस से बताया कि बंजारावाला क्षेत्र में कमलेश चौहान की ज्वेलरी की दुकान है।
झगड़े में बीच-बचाव करने गए युवक के पेट में चाकू घोंप दिया गया। एक के बाद एक कई वार किए गए जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। घायल युवक को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
घटना पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में 16 फरवरी की है। कुलवीर सिंह निवासी स्वर्ण गंगा कॉलोनी ने पुलिस से बताया कि बंजारावाला क्षेत्र में कमलेश चौहान की ज्वेलरी की दुकान है। पास में रजनीश रावत भी ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। पास में ही राजकमल की परचून की दुकान है। दोनों के बीच झगड़ा देख राजकमल बीच-बचाव करने चले गए। लेकिन, दोनों शांत नहीं हुए।
इस बीच कमलेश चौहान ने जेब से चाकू निकाला और राजकमल के पेट में घोंप दिया। आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने राजकमल के पेट में कई वार कर दिए। एसएसआई पटेलनगर दीपक रावत ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने राजकमल को अस्पताल में भर्ती कराया। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।