फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: किट्टी संचालिका मां और बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, नौ लाख हड़पने का आरोप

Fri, 22 Nov 2019 09:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

किट्टी के नौ लाख रुपये हड़पने के आरोप में मां-बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि मां-बेटी दर्शनी गेट के एक होटल में किट्टी संचालित करती हैं।

विज्ञापन


राजा रोड निवासी पारुल, सीमा जैन, पूनम गुप्ता, कमलेश, अर्चना सिंघल, पूजा गर्ग, रेखा, अरुणा गुप्ता, मोना बंसल, पारुल जैन, सरोज बाला, निशा, पदमा गर्ग, संजय, ओमप्रकाश आदि ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि चंदन नगर निवासी सुधा अग्रवाल अपनी बेटी ऋतु अग्रवाल के साथ किट्टी संचालित करती हैं।

दर्शनी गेट स्थित एक होटल में रकम लेकर किट्टी कार्ड पर हस्ताक्षर किए जाते थे। आरोप लगाया कि मां-बेटी ने किट्टी के करीब नौ लाख रुपये का समयावधि पूरी होने के बाद भी भुगतान नहीं किया है। रकम वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रही हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपी मां-बेटी के खिलाफ लक्खीबाग चौकी में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने महिलाओं से किट्टी और कमेटी के झांसे में न आने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि जागरुकता के बावजूद किट्टी में पूंजी निवेश नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें