फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किताबघर-मोतीलाल नेहरू मार्ग पर गड्ढों की भरमार

विज्ञापन
मसूरी की मोतीलाल नेहरु मार्ग में बने गड्ढे --जागरुक पाठक
विज्ञापन
- छह माह पहले ही सड़क का हुआ था डामरीकरण
विज्ञापन

मसूरी। शहर के प्रमुख किताबघर-मोतीलाल नेहरू मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। पर्यटक और राहगीर हिचकोले खाकर सफर कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि छह माह पहले ही इस सड़क का डामरीकरण हुआ था। निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग से सड़क इतनी जल्दी बदहाल हो गई।
विज्ञापन

इस मार्ग में स्कूल, होटल सहित हाथी पांव के पर्यटन स्थल जार्ज एवरेस्ट और अटल उद्यान के लिए जाया जाता है। सड़क की स्थिति खराब होनेे से लोग मुसीबत में सफर कर रहे हैं। नगर पालिका के सभासद जसबीर कौर ने बताया कि सड़क का डामरीकरण घटिया गुणवत्ता के साथ किया गया है। यही वजह है कि सड़क एक साल भी नहीं टिकी। उन्होंने कहा कि सीएम ने 31 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे लेकिन मोतीलाल नेहरू मार्ग को कोई देखने वाला नहीं है। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से शीघ्र सड़क की मरम्मत की मांग की। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि एक सप्ताह में सड़क को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें