चकाराता महाविद्यालय में सरदार पटेल पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते वक्ता। स्रोत महाविद्यालय
चकराता। गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन, व्यक्तित्व व उनके किए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष शरण ने स्वतंत्र भारत को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए सरदार पटेल की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विभाजित रियासतों को एक राष्ट्र के रूप में जोड़कर वर्तमान भारत का स्वरूप गढ़ने में सरदार पटेल के दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विचार गोष्ठी में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. अनुज कुमार, डॉ. पवन कुड़वान, डॉ. सुमेर चंद सुमन, अंकुर कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद