विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने अब जनरल बीसी खंडूड़ी पर निशाना साधा है। उन्होंने पूर्व सीएम खंडृड़ी को लेकर बड़ी बात कह दी।
उन्होंने कहा कि खंडूड़ी बहुत भाग्यशाली हैं कि बगैर राजनीतिक अनुभव के वह सांसद व मुख्यमंत्री तक बन गए। हेमवती नंदन बहुगुणा उनकी मदद नहीं करते तो वह मेजर जनरल भी नहीं बन पाते।
किशोर यहीं नहीं रुके। उन्होंने केंद्र सरकार पर रक्षा से जुड़े पदों का राजनीतिकरण का आरोप लगाया। किशोर ने यह विवादास्पद बयान एक पत्रकार वार्ता में पूछे गए प्रश्न के जवाब में दिया।
किशोर ने यह पत्रकार वार्ता नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस का विरोध दर्ज करने को लेकर बुलाई थी। मगर जब जनरल खंडूड़ी लोकसभा का चुनाव न लड़ने के संबंध में दिए गए एक बयान पर उनसे पूछा गया तो मुद्दा जनरल पर केंद्रित हो गया।