फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान क्रांति यात्रा: बारिश से टली यात्रा, पतंजलि में रुके हजारों किसान तो रामदेव सिखाने लगे योग

Mon, 24 Sep 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
baba ramdev
हरिद्वार में रविवार से शुरू हुई किसान क्रांति यात्रा सोमवार को टाल दी गई। इसकी वजह सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश है।
विज्ञापन

2 of 5
kisan kranti yatra - फोटो : amar ujala
बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। जिस कारण यात्रा आज के लिए स्थगित करनी पड़ी। किसान पतंजलि में ही रुके हैं। जहां वह स्वामी बाबा रामदेव से योग सीख रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
yoga
विभिन्न मांगों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर किसान क्रांति यात्रा रविवार को शुरू हो गई। दोपहर करीब 12 बजे रोड़ी बेलवाला स्थित टिकैत घाट पर दिवंगत किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद यात्रा में शामिल हजारों किसान दिल्ली के लिए कूच कर गए।
 

4 of 5
yoga
इस दौरान किसान नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की राज्य सरकारों को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि किसानों के हितों के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी। शाम को यात्रा में शामिल किसान पतंजलि योगपीठ में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे, यहां से सोमवार को अगले पड़ाव के लिए रवाना होना था लेकिन बारिश के कारण यात्रा रवाना नहीं हो पाई। यात्रा दो अक्तूबर को दिल्ली में राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचेगी। यहां किसान अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yoga
नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर हरसंभव आंदोलन किया जाएगा। वहीं, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को जगाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। सरकार नहीं जागी तो आगे और बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें