वहां से रैली के रूप में गाजीपुर आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। बताया कि गाजीपुर बॉर्डर आंदोलन मंच पर यूपी के डिबडिबा फार्म बिलासपुर रामपुर निवासी स्व. नवरीत सिंह सहित अन्य शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
जसपुर, काशीपुर क्षेत्र के किसान मुरादाबाद मार्ग से जबकि बाजपुर क्षेत्र के किसान दोराहा स्थित एक होटल परिसर में एकत्र होंगे। वहां से गाजीपुर के लिए रवाना होंगे। उन्होंने जिलेभर के किसानों से उनकी वार्ता हो चुकी है। इधर, भाकियू (युवा विंग) के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने बताया कि काशीपुर से 500 से अधिक किसान दिल्ली जाएंगे।
18 से चुकटी देवरिया में टोल वसूली का विरोध करेंगे किसान
रुद्रपुर में तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 18 फरवरी को देशभर में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रेल रोको कार्यक्रम का एलान किया गया है।
इसके साथ ही उत्तराखंड के टोल भी अनिश्चितकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। जब तक किसान आंदोलन चलेगा, टोल टैक्स वसूली नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किच्छा स्थित चुकटी देवरिया टोल को भी किसानों के लिए खोल दिया जाएगा।