कांग्रेस के राजभवन घेराव को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। इस दौरान विक्रम और सिटी बस और जुलूस में शामिल होने वाले वाहनों के रूप परिवर्तित किए गए हैं। साथ ही बैरियर और पार्किंग व्यवस्था को भी लागू किया गया है।
जुलूस में शामिल होने वाले वाहनों के रूट
- प्रेमनगर से आए वाहनों के लिए : बल्लूपुर, चकराता रोड, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, लैंसडॉन चौक, कनक चौक पर ड्रॉप कर पवेलियन मैदान में पार्क हुए।
- आईएसबीटी से आए वाहनों के लिए : निरंजनपुर मंडी, लालपुल, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, तहसील चौक, दर्शनलाल चौक, लैंसडॉन चौक, कनक चौक पर ड्रॉप कर पवेलियन ग्राउंड में पार्क हुए।
- रिस्पना से आए वाहनों के लिए : धर्मपुर चौक, अग्रवाल बेकरी, आराघर चौक, ईसी रोड, सर्वे चौक, रोजगार तिराहा, लैंसडॉन चौक पर ड्रॉप कर रेंजर्स मैदान में पार्क हुए।
- बस चालकों के लिए : लैंसडॉन चौक पर ड्रॉप कर बुद्धा चौक, एमकेपी चौक, रेसकोर्स चौक, पीएनबी चौक, बन्नू चौक से बांए होते हुए गुरुद्वारे के सामने खाली मैदान में पार्क हुए।
पार्किंग
रेंजर्स ग्राउंड- चौपहिया वाहन
पवेलियन ग्राउंड- चौपहिया वाहन
गुरु द्वारे के सामने खाली मैदान- बसों के लिए
वाहनों के लिए डायवर्जन पर एक नजर
- जुलूस के कांग्रेस भवन से प्रारंभ होते ही चकराता रोड से ओरिएंट की ओर जाने वाले समस्त यातायात को घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा गया तथा एनैक्सी तिराहे से हाथीकड़कला की ओर आने वाले समस्त यातायात को कैंट भेजा गया । कनक चौक से कोई भी यातायात ओरिएंट चौक की ओर नहीं भेजा गया ।
- जुलूस के ग्लोब चौक पास होने के उपरांत घंटाघर से ग्लोब चौक जाने वाले समस्त वाहनों को ओरिएंट चौक से कनक चौक की ओर भेजा गया । पैसिफिक तिराहे से ग्लोब चौक की ओर कोई भी यातायात नहीं भेजा गया ।
- जुलूस का पिछला हिस्सा दिलाराम चौक पास करते ही राजपुर रोड को सामान्य किया गया तथा न्यू कैंट रोड की तरफ कोई भी यातायात नहीं भेजा गया ।
- जुलूस के हाथीबड़कला बैरियर पहुंचने पर दिलाराम चौक से जाने वाले यातायात को कालिदास मार्ग व सर्वे गेट हाथीबड़कला से भेजा गया ।