फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan In Uttarakhand: किसानों ने बनाई सीएम आवास घेरने की रणनीति, भोजन-पानी के साथ करेंगे कूच

Mon, 28 Dec 2020 08:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • कोर कॉलेज से होंगे रवाना, भारतीय किसान यूनियन रोड़ गुट ने बैठक कर केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन रोड़ गुट ने किसानों के साथ बैठक कर चार जनवरी को प्रस्तावित सीएम आवास के घेराव की रणनीति तय की। तय किया गया कि देहरादून कूच से पहले दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर कोर कॉलेज के पास किसान एकत्र होंगे। इसके बाद विशाल रैली के रूप में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर देहरादून के लिए कूच करेंगे। इस दौरान कई किसानों ने रैली में शामिल होने वालों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था करने का भी भरोसा दिया।

विज्ञापन


देहरादून में सीएम आवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पद्म सिंह रोड़ ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। न किसानों को गन्ने का भुगतान मिल रहा है और न ही धान का भुगतान किया जा रहा है।

बाजार में हर समान की बिक्री के बाद भुगतान में देरी होने पर ब्याज सहित मूल्य चुकाया जाता है, लेकिन क्षेत्र के किसानों को तीन वर्षों से भुगतान नहीं किया जा रहा है। दूसरी ओर, ऊर्जा निगम बिजली के मात्र पांच हजार बकाया होने पर भी किसानों के कनेक्शन काटकर प्रताड़ित कर रहा है। 
विज्ञापन


खुद किसानों का हितैषी बताने वाली भाजपा सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानूनों को किसानों पर थोपकर उन्हें पूंजीपतियों के हाथों बंधक बनाने की तैयारी कर ली है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान चार जनवरी को सीएम घेराव कार्यक्रम की रणनीति तैयार की गई। कई किसानों ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था कराने की बात कही।

वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम आवास के घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान सुरेंद्र प्रधान, पवन रोड़, नाजिम, अबलीस, रियासत प्रधान, प्रदीप त्यागी, फकरे आलम, नीरज सिंह, दीपक गिरि, शमशाद, रमेश सैनी, धीरू गिरी, विजय सैनी, जितेंद्र त्यागी, मेहरचंद त्यागी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें