राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमनीपुर में आयोजित संकुल स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम के दौर?
- फोटो : VIKAS NAGAR
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमनीपुर में संकुल स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों के बीच कुर्सी दौड़, फैंसी ड्रेस, कविता पाठ, सपनों के चित्र, भाषण, निबंध और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र वर्मा ने किया।
प्राइमरी वर्ग की सपनों की दौड़ में प्राइमरी स्कूल भोजावाला के राजा ने बाजी मारी, जबकि बरोटीवाला के साबिक दूसरे स्थान पर रहे। कविता पाठ में जमनीपुर कल आलिया पहले, छोटूवाला की सानिया दूसरे स्थान पर रहीं। सपनों के चित्र में जमनीपुर की मानसी और बरोटीवाला के साईनाथ ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, फैंसी ड्रेस में जमनीपुर के रेहान ने बाजी मारी।
उच्च प्राथमिक वर्ग की सपनों की दौड़ में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की अंतिमा पहले और छोटूवाला के मनीष दूसरे स्थान पर रहे। कविता पाठ में जमनीपुर की छवि ने बाजी मारी। छोटूवाला की ज्योति दूसरे स्थान पर रहीं। सपनों की उड़ान में जमनीपुर की नैना और छोटूवाला के हरप्रीत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रेस में जमनीपुर की छवि ने पहला और काजल ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के संचालन में रकम सिंह, नरेश राठौर, ममता बहुगुणा, राजकुमारी चौहान, परवेश सैनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस मौक पर नीलम विश्नोई, कृष्णा देवी, सुचिता गौतम, रविंद्र, दीपा पैन्यूली, मनोज कुमार, शम्मी भारद्वाज, नीमा रावत, राजेश कुमार सैनी, संकुल समन्वयक सत्येंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।