फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही बुने जाल में फंस गई बेटी की हत्या कर दो टुकड़ने वाली मां, जेल में भी नहीं कोई अफसोस

Sat, 10 Feb 2018 07:31 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
murder
विज्ञापन

हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश इंद्रपाल सिंह की पोती प्राप्ति सिंह की हत्या में सौतेली मां मीनू कौर को शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने उसकी निशानदेही पर प्राप्ति सिंह के खून से सने कपड़े और आइस बाक्स में रखा हुआ मोबाइल बरामद कर लिया।

विज्ञापन


इसी बीच पटेलनगर पुलिस ने हत्याकांड की विवेचना शहर कोतवाली को स्थानांतरित कर दी है। पुलिस अभी हत्या के कारणों को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पटेलनगर कोतवाली में अंसारी रोड निवासी मीनू कौर ने आठ फरवरी को अपनी बेटी प्राप्ति सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसमें बेटी को आईएसबीटी छोड़ने की बात कही थी।

पुलिस ने शुक्रवार को मीनू कौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो प्राप्ति सिंह की हत्या कर शव छिपाने का राज खुल गया। छह फरवरी की रात बेटी की हत्या करने के बाद उसकी गुमशुदगी की मनगढ़ंत कहानी बनाई।

विज्ञापन

murder
पुलिस ने सौतेली मां की निशानदेही पर प्राप्ति सिंह का दो टुकड़ों में शव घर से बरामद कर लिया। मीनू कौर का कहना था कि पहले पिता और अब बेटी की प्रताड़नाओं से अपने हाथ खून से रंगे हैं।

सोते समय पहले ईंट से उसकी कनपटी पर प्रहार किए। बेहोश होने पर खुखरी से उसके शरीर पर अनगिनत प्रहार किए। बाद में सवा चार घंटे में शव के दो टुकड़े किए थे। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खुखरी और खून से सर्नी इंट बरामद कर ली थी।

शुक्रवार देर रात तक मीनू कौर से पूछताछ हुई, तब जाकर उसने बेटी के खून से सनी जींस और दूसरे कपड़े बरामद कराए। प्राप्ति सिंह का मोबाइल आइसबाक्स में छिपाकर रखा गया था।
विज्ञापन

हरिद्वार में आज होगा अंतिम संस्कार

murder
पटेलनगर पुलिस ने घटनास्थल शहर कोतवाली होने के कारण विवेचना स्थानांतरित कर दी। कोतवाली पुलिस ने तीसरे पहर मीनू कौर को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच अभी जांच चल रही है। अभी यह कहना मुश्किल है कि हत्या प्रापर्टी को लेकर की गई है। दूसरे कारणों पर जांच पड़ताल हो रही हैं।   

हरिद्वार में आज होगा अंतिम संस्कार
देहरादून। कत्ल कर दी गई प्राप्ति सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को हरिद्वार में होगा। शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया तीसरे पहर जाकर पूरी हुई। परिजनों ने पार्थिव शरीर को फिलहाल दून अस्पताल में रखवा दिया है। शहर कोतवाल बीबीडी जुयाल ने बताया कि परिजन रविवार सुबह पार्थिव शरीर लेकर हरिद्वार जाएंगे, जहां पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें