फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को खून से लथपथ करने के बाद घर में आकर आराम से बैठ गया पिता और फिर...

Sat, 10 Feb 2018 03:11 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
crime
विज्ञापन

दिल्ली में एक ऐसी दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया जिसके बारे में जान कर आपकी रुह कांप जाएगी। न्यू अशोक नगर में एक पिता ने अपने हाथ से अपनी 10 वर्ष की बेटी को बर्बता से मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन

घटना मंगलवार की है जब अब्दुल नाम के एक शख्स ने दिल्ली के न्यू अशोक नगर में अपनी बेटी रुक्सार से एक गिलास पानी लाने को कहा था। रुक्सार को पानी लाने में जरा सी देर हो गई। इस बात पर अब्दुल आग बबूला हो गया और अपनी बेटी को बालों से घसीटता हुआ घर के बाहर ले गया।

इसके बाद तो उसने बेटी के चेहरे को पकड़ा और उसके चेहरे को सड़क पर पटक-पटक कर उसकी जान ले ली। बता दें कि वारदात के समय रुक्सार घर पर अकेली नहीं थी। उसकी मां दूसरे कमरे में फोन पर बात कर रही थी।
विज्ञापन

 

चिल्लाने की आवाज पर जब मां पहुंची बाहर

crime
रुक्सार और अब्दुल के चिल्लाने की आवाज सुन कर वो उन दोनों के पास भागी आई। उसने देखा कि रुक्सार को उसका पिता बुरी तरह मार रहा था। मां ने बचाने की कोशिश की मगर अब्दुल ने उसे भी थप्पड़ जड़ दिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद अब्दुल आराम से घर में आकर बैठ गया। रुक्सार की मां फौरन उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में ले गई। वहां रुक्सार की मां ने झूठ कहा कि रुक्सार छत से नीचे गिर गई मगर हालत देख कर ऐसा नहीं लग रहा था। रुक्सार के पैर पर किसी प्रकार की चोट नहीं थी। डॉक्टर को मामला गंभीर लगा और उन्होंने मामले की जानकारी पु्लिस को दी।

पुलिस की पूछताछ में रुक्सार की मां ने मामले का खुलासा किया। उसने बताया कि अब्दुल ने रुक्सार को पानी देर से देने पर बहुत बेहरमी से मारा। उसने बताया कि घटना के समय वो दूसरे कमरे अपनी बहन से फोन पर बात कर रही थी।
 
विज्ञापन

पुलिस ने किया वहशी पिता को गिरफ्तार

crime
चीखने की आवाज आने पर वो भाग कर रुक्सार के पास आई। उसने देखा की अब्दुल काफी गुस्से में रुक्सार को मार रहा था। रुक्सार की मां ने रोका तो अब्दुल ने उसे थप्पड़ ज़ड़ दिया और वो गिर गई। 

रुक्सार की मां ने बताया कि अब्दुल ने बच्ची का गला कस कर पकड़ कर उसे घर के बाहर फेंक दिया। इसके बाद उसने बाल पकड़ कर उसका चेहरा सड़क पर कई बार पटका। रुक्सार खून से लथपथ हो चुकी थी। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि अब्दुल शराब का आदि है। वो अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी को भी प्रताड़ित करता है। पुलिस ने बताया कि रुक्सार का परिवार कुछ महीने पहले ही दिल्ली आया है। वे यहां किराए के घर में रहते हैं।

रुक्सार को पहले लाल बहादुर अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में उसे गुरू तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती किया गया। उसकी हालत ठीक हो रही थी, मगर हादसे के तीन दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और आईपीसी की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें