फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को सामने देखकर भी आराम से खजूर खा रहा था किडनी किंग, फिर पूछने लगा ये सवाल

Sun, 17 Sep 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
kidney king doctor amit
विज्ञापन
जब किडनी किंग के पास पुलिस पहुंची तो वह कार पार्किंग में मजे से ओमान के खजूरों खा रहा था। पुलिस को सामने देखकर भी उसके होश नहीं उड़े। गिरफ्तारी के घंटों बाद भी एक ही सवाल पूछता रहा.... जानिए, गिरफ्तारी से अब तक का पूरा अपडेट...
विज्ञापन


किडनी गैंग का सरगना डॉ.अमित पूरी तरह आश्वस्त था कि पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाएगी। वह तसल्ली से विदेशी खजूरों का आनंद ले रहा था। अचानक पुलिस को सामने देखकर वह हैरत में आ गया कि पुलिस उस तक कैसे पहुंच गई। 

पुलिसकर्मियों से वो बार-बार एक ही सवाल पूछता रहा कि आप मुझ तक कैसे पहुंचे। हालांकि पुलिसकर्मियों के सामने आते ही डॉ.अमित का भाई जीवन दोनों हाथ ऊपर कर एक तरफ खड़ा हो गया। घबराए जीवन ने तुरंत आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

सादी वर्दी में डा. अमित के सामने पहुंची पुलिस

डाक्टर अमित के पास बरामद हुआ पैसा
किडनी सौदागर डॉ.अमित इतनी आसानी से पकड़ा जाएगा, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। पुलिस मान रही थी कि वह विदेश भाग सकता है। इसी आशंका में लुक आउट नोटिस जारी करने के साथ ही नेपाल की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई थी। देहरादून से फरारी के बाद वह सीधे हरियाणा पहुंचा था। पुलिस के मोबाइल फंडे से वाकिफ होने के कारण डॉ.अमित ने अपने पुराने पांचों नंबर बदल दिए थे।

उसके नंबर की लास्ट लोकेशन पंचकुला में आई थी। इसके बाद पुलिस ने पंचकुला पर फोकस कर दिया था। इस दौरान अमित ने दो नए नंबर चलाए। उसने गुड़गांव और चंडीगढ़ तक सफर किया, लौट कर वह फिर पंचकुला आया। पुलिस ने डॉ.अमित को एक पार्किंग के पास से दबोचा है। उस समय वह ओमान के शेख के लाए खजूर खा रहा था।

सादी वर्दी में पहुंची पुलिस ने जैसी ही डॉ.अमित को परिचय दिया तो उसके चेहरे के रंग उड़ गए। पुलिस से उसने एक ही सवाल किया कि ‘आप मुझ तक कैसे पहुंचे’। पुलिस के गोलमाल जवाब से वह संतुष्ट नहीं हो पाया। डॉ.अमित का कहना था कि उसे उम्मीद नहीं थी कि पुलिस उस तक पहुंच जाएगी। वह तो 10 घंटे बाद नेपाल जाने की तैयारी में था। पुलिस सूत्रों की मानें तो डॉ.अमित ने 11 फोन नंबर चेंज किए थे।
विज्ञापन

चौथी शादी की तैयारी में था डॉ.अमित

doctor amit arrest
किडनी रैकेट का सरगना अब चौथी शादी करने की तैयारी में था। पिछले तीन दिन से वह शादी करने वाली महिला के संपर्क में था। किडनी कांड में नाम आने के बाद उसकी योजना पर पानी फिर गया। 

सूत्रों के मुताबिक डॉ.अमित की पहली शादी सुनीता के साथ हुई थी। जबकि दूसरी बीवी पूनम कनाड़ा में है। उसने तीसरी शादी बुलबुल नाम की महिला से करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें