फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व के फलक पर देवभूमि को ‘ख्याति’ दिलाएंगी ख्याति    

Fri, 03 Mar 2017 01:10 PM IST
तृप्ति भंडारी/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
khyati sharma - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मिस इंडिया इको इंटरनेशनल ख्याति शर्मा उत्तराखंड के पारंपरिक परिधानों से भी अपनी खूबसूरती और हुनर का दम मिस्र में दिखाएंगी।
विज्ञापन


वह अप्रैल में मिस्र में आयोजित होने वाली मिस इको इंटरनेशनल पेजेंट प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहां 85 देशों से आई सुंदरियों के साथ उनका मुकाबला होगा। मिस उत्तराखंड का खिताब जीतने वाली वह अकेली प्रतिभागी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगी।

बृहस्पतिवार को यहां एक समारोह में पहुंची देहरादून की ख्याति ने अमर उजाला को बताया कि वह बचपन से ही स्टार बनना चाहती है। बताया कि उन्हें कई एलबम और मूवी के ऑफर आए, लेकिन अभी उनका लक्ष्य मिस इको इंटरनेशनल को जीतना है। वह भविष्य में अभिनय को कॅरियर बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि सलमान के साथ काम करना उनका सपना है। बताया कि  अभिनेत्री गौहर खान उनकी प्रेरक हैं। कहा कि अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने पर वह पर्यावरण के साथ ही भ्रूण हत्या के खिलाफ काम करना चाहेंगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड की लोक भाषाओं में फिल्में बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन

जल्द ही डॉक्यूमेंट्री फिल्म में नजर आएंगी

khyati sharma - फोटो : amar ujala
बताया कि वह जल्द ही डॉक्यूमेंट्री फिल्म में नजर आएंगी। डॉक्यूमेंट्री में उत्तराखंड के मंदिर, पारंपरिक जेवर, नृत्य आदि पर फिल्माया जाना है। कहा कि कुमाऊंनी और गढ़वाली को बढ़ावा देने के लिए स्कूली शिक्षा में शामिल किया जाना चाहिए।

बता दें कि ख्याति मॉडल के साथ ही रिसर्च डॉक्टर भी है। वह 2000 में मिस दून और 2013 में मिस उत्तराखंड का खिताब जीत चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह में मिस्र जाना है। उन्होंने कहा कि मिस इंडिया इको इंटरनेशनल होने के नाते उनकी बहुत सी जिम्मेदारियां हैं।

दूसरों को कोई भी संदेश देने से पहले उन बातों को अपनी जिंदगी में अपनाना होता है। बता दें कि पेजेंट खिताब की विजेता को विश्व भर में पर्यावरण के रखरखाव और बचाव का संदेश पहुंचाना हैं।

नथ, गलोबंद पहन कर रैंप पर उतरेंगी 
ख्याति ने बताया कि पेजेंट प्रतियोगिता में एक नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड होता है। इसमें वह उत्तराखंड के पारंपरिक परिधान पहनेंगी। इस राउंड में वे नथ, गलोबंद आदि भी पहनने वाली है। उन्होंने कहा कि संस्कृति को दुनिया के सामने लाने में गर्व और खुशी महसूस होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें