फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइना बॉर्डर से अपनी दुल्हनिया लेने हेलीकॉप्टर पर आया सेना का जवान

Fri, 03 Mar 2017 12:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
groom reached from helicopter - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चाइना बॉर्डर पर तैनात आईटीबीपी का जवान अपनी दुल्हनिया ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा। बर्फ जमी होने के कारण कई दिनों से तैनाती स्थल से नहीं निकल पाने के कारण परिजनों की सांसे अटकी हुई थी।
विज्ञापन


हरिद्वार सांसद रमेश चंद पोखरियाल के प्रयास के बाद जवान हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा। यहां दूल्हे का ढोल नगाड़े और फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

मंगलौर क्षेत्र के टिकौला कलां गांव निवासी विपिन कुमार पुत्र विजय कुमार चाइना बॉर्डर के समीप पिथौरागढ़ जिले की मिलम चौकी पर तैनात है। जिसका रिश्ता झबरेड़ी गांव की मोनिका के साथ तय हुआ है और 03 मार्च को बारात जानी है।

विपिन ने शादी के लिए दो माह से छुट्टी के लिए आवेदन किया हुआ था। लेकिन वहां से आने के लिए सड़क मार्ग पर बर्फ जमी होने के कारण आ नहीं पा रहा था।
विज्ञापन

सांसद निशंक ने हैलीकॉप्टर की व्यवस्था कराई

रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : file photo
आईटीबीपी की ओर से हेलीकॉप्टर से गांव भिजवाए जाने का आश्वासन दिया जा रहा था। लेकिन हेलीकॉप्टर की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण मामला अधर में लटका हुआ था।

विपिन के परिजनों ने इस समस्या से सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा पूर्वी पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष अरविंद गौतम को अवगत कराया। उन्होंने इस संबंध में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक से बात की।

जिसके बाद सांसद निशंक ने दिल्ली में अधिकारियों से वार्ता कर हैलीकॉप्टर की व्यवस्था कराई। जिस पर बृहस्पतिवार को सुबह हैलीकॉप्टर विपिन को लेने मिलम पहुंचा और वहां से उसे लेकर देहरादून लौट आया। परिजनों के आग्रह पर हेलीकॉप्टर दोपहर को गांव पहुंचा। यहां ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े और फूल मालाओं के साथ विपिन का स्वागत किया।

विपिन की बहन पूजा और शिवानी की खुशी का ठिकाना नहीं था। पिता विजय कुमार ने बताया कि उनकी सारी उम्मीदें टूट रही थी लेकिन सांसद निशंक के प्रयास से कार्य संभव हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें