फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक संतुलन खो चुके हैं खट्टर : कांग्रेस

विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ की गई विवादित टिप्‍पड़ी के विरोध में एस्ले ?
विज्ञापन
देहरादून। भाजपा नेता सत्ता के मद में चूर होकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। ताकि देश की आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिलाओं से दुष्कर्म और किसानों पर हो रहे अत्याचार की कारगुजारियों पर पर्दा डाला जा सके हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोनिया गांधी पर आपित्तजनक टिप्पणी करके अपने मानसिक संतुलन खोने की खुद ही पुष्टि की है।
विज्ञापन

यह आरोप महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर पर जड़े हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में एस्लेहॉल चौक पर जुटे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने भाजपा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ नारेबाजी की और खट्टर का पुतला दहन किया। महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ खट्टर की टिप्पणी आपत्तिजनक ही नहीं भाजपा नेताओं का महिलाओं के प्रति सोच की परिचायक है। भाजपा नेता सत्ता के मद में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। जिससे देश की आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार आदि मुद्दों से जनता का ध्यान हटाया जा सके। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर के अलावा शीर्ष के कई बड़े नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। यही कारण है कि वे विपक्षी महिला नेताओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। पुतला दहन करने वालों में डॉ. आरपी रतूड़ी, राजेश पांडेय, भरत शमा, दीप बोहरा, नवीन पयाल, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. प्रतिमा सिंह, कमलेश रमन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें