देहरादून। रेलवे ने देहरादून-लक्सर-सहारनपुर के बीच चलने वाली डीएलएस पैसेंजर ट्रेन पांच नवंबर तक के लिए रद्द कर दी है। पहले इस ट्रेन को 22 अक्तूबर तक कैंसिल रखा गया था। डीएलएस पैसेंजर से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। इससे यात्रियों की मुसीबत बढ़नी तय है।
डीएलएस देहरादून से सहारनपुर के बीच चलने वाली एकमात्र पैसेंजर ट्रेन है। बीच के विभिन्न स्टेशनों पर रुकने की वजह से इस ट्रेन से बड़ी संख्या में दैनिक यात्री सफर करते हैं। इसमें बड़ी संख्या सरकारी और निजी क्षेत्र के कामकाजी लोगों है। दून रेलवे स्टेशन के एडिशनल स्टेशन सुप्रीटेंडेंट सीताराम सोनकर ने बताया कि लक्सर-हरिद्वार दोहरीकरण कार्य के चलते मुख्यालय की ओर से यह निर्णय लिया गया है।
आज ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
दून-नैनी एक्सप्रेस (12091), शताब्दी एक्सप्रेस (12018), लिंक एक्सप्रेस (14114), डीएलएस पैसेंजर ट्रेन (54341), उज्जैनी एक्सप्रेस (14310)
आज चलेंगी ये ट्रेनें
काठगोदाम एक्सप्रेस (14120), नंदा देवी एक्सप्रेस (12206), मसूरी एक्सप्रेस (14042), हावड़ा एक्सप्रेस (13010), लाहौरी एक्सप्रेस (14631), बांद्रा एक्सप्रेस (19020), जनता एक्सप्रेस (14266)
नजीबाबाद से लौट जाएगी राफ्ती गंगा एक्सप्रेस
मंगलवार को मुजफ्फरपुर से देहरादून पहुंचने वाली राफ्ती गंगा एक्सप्रेस बुधवार को नजीबाबाद से ही वापस चली जाएगी।