फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी गोलीकांड की 20वीं बरसी पर याद करो कुर्बानी

Tue, 02 Sep 2014 11:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को राज्य निर्माण के दौरान हुए खटीमा और मसूरी गोलीकांड को 20 साल पूरे हो गए। इस मौके पर पूरे उत्तराखंड में श्रद्वांजलि दी गई।
विज्ञापन


श्रद्वांजलि सभा का आयोजन किया
सोमवार को शहीदों को श्रद्वांजलि देने के लिए राजीव गांधी पंचायत राज संगठन उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन जोशी ने श्रद्वांजलि सभा का आयोजन किया।

बंसत बिहार में 20वीं शहादत दिवस पर कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन जोशी ने कहा कि इस राज्य को बनने में शहीदों के दिए गए बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

वही संगठन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश चंद पांडे ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान को यह राज्य हमेशा याद रखेगा।

सभा में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों को श्रदांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री नजमा खान, कमलेश तनेजा, विकास लवानिया, पियूष कुमार, वीके शर्मा, विजेंद्र चौधरी, रोजी सिंह, गिरजा शंकर आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरा याद करो कुर्बानी...
- दो सितंबर 1994 को झूलाघर के हाल में अनशन पर बैठे पांच आंदोलनकारियों को जबरन उठाया गया।
- पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल संग वरिष्ठ आंदोलनकारी प्रदर्शन के लिए पौड़ी गए थे।
- शहर में महिलाएं, बुजुर्ग और दूसरी पंक्ति के आंदोलनकारी ही मौजूद थे।
- सुबह नौ बजे महिलाएं, युवा, बुजुर्ग जुलूस की शक्ल में आगे बढ़े, 47 को गिरफ्तार किया गया।
- सुबह साढ़े नौ से दस के बीच पुलिस-पीएसी ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, राय सिंह बंगारी, हंसा धनाई, बेलमती चौहान, मदनमोहन ममगाईं, बलवीर नेगी, धनपत सिंह शहीद हुए।
- जवानों को रोक रहे डीएसपी उमाकांत त्रिपाठी भी पीएसी की गोलियों का शिकार बन शहीद हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें