फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर राष्ट्रविरोधी गतिविधि फैलाने वाले व्हाट्सएप ग्रुप के मुख्य एडमिन को भेजा जेल

Tue, 11 Sep 2018 07:07 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
whatsapp group admin arrested
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को लेकर बनाए गए 20-20 खालिस्तान रेफ्रेंडम व्हाट्सएप ग्रुप के मुख्य एडमिन कुलविंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को जांच में पता चला कि मुख्य एडमिन ने विदेशों में सक्रिय खालिस्तान समर्थक संगठनों के यू ट्यूब पर प्रसारित वीडियोज से प्रभावित होकर 20-20 खालिस्तान रेफ्रेंडम ग्रुप बनाया।

विज्ञापन


इसमें उसने स्थानीय और बाहर के कई लोगों को जोड़ा। आरोपी कुलविंदर सिंह क्षेत्र के हल्दी घेरा का रहने वाला है।  बता दें कि पुलिस ने उक्त ग्रुप के एक एडमिन हरजीत सिंह को चार सितंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं रहीं। इस दौरान पुलिस हरजीत सिंह से पूछताछ करती रही।

कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि ग्रुप के मुख्य आरोपी खटीमा के हल्दी घेरा निवासी कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें