फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई के पांच नेता निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसयूआई के पांच नेता निष्कासित
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। डीएवी में लगातार 12वीं हार के साथ ही गढ़वाल विवि महासंघ चुनावों में मुंह की खाने के बाद एनएसयूआई ने पांच नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने इसका आदेश जारी किया। खास बात यह है कि यह सभी छह कार्यकर्ता इन्हीं छात्रसंघ चुनावों में जीते हैं। संगठन का मानना है कि इन प्रत्याशियों ने संगठन हित के बजाए अपने हित में काम किया है। इसके अलावा छह वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए हाईकमान से सिफारिश की गई है।
रविवार को आए नतीजों में एनएसयूआई को अध्यक्ष पद पर लगातार 12वीं हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि एनएसयूआई की विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रत्याशी अंजली चमोली ने 2578 वोट के साथ बड़ी जीत हासिल की। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया कि गढ़वाल विवि के छात्र महासंघ चुनाव में उनके प्रत्याशी विपिन फर्सवाण (राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर से विवि प्रतिनिधि) ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। महासंघ चुनाव में संगठन के विरोध में मतदान करने और संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर पांच विवि प्रतिनिधियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा छह वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए हाईकमान से सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


इन्हें किया गया निष्कासित
अंजली चमोली, विवि प्रतिनिधि, डीएवी कॉलेज देहरादून
दिनेश चौहान, विवि प्रतिनिधि, नरेंद्रनगर महाविद्यालय
शबनम राना, विवि प्रतिनिधि, राजकीय महाविद्यालय, पौखाल, टिहरी
विवि प्रतिनिधि, राजकीय महाविद्यालय, सतपुली
विवि प्रतिनिधि, राजकीय महाविद्यालय, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग

छह नेताओं के निष्कासन की सिफारिश
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया कि एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव विकास नेगी, रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष मनीष चौहान, टिहरी के जिलाध्यक्ष विपिन रावत, यूथ कांग्रेस के पौड़ी जिलाध्यक्ष अमित राज, यूथ कांग्रेस नेता विपिन भट्ट और रितेश क्षेत्री के खिलाफ शीर्ष नेतृत्व को कार्रवाई की सिफारिश भेजी गई है।

कोट ...
कुछ लोगों ने खुद ही संगठन के विरोध में काम किया और अब अपनी हार का ठीकरा हमारे ऊपर फोड़ रहे हैं। हम इसकी शिकायत शीर्ष नेतृत्व से करेंगे। यह कार्रवाई सरासर गलत है। जो प्रत्याशी रिकॉर्ड वोटों से जीती है, उसे ही निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन

- विनीत भट्ट, यूथ कांग्रेस नेता

मुझे आज ही पता चला कि मैं एनएसयूआई में प्रदेश महासचिव था। मैंने न तो इस पद पर कोई चुनाव जीता और न ही संगठन ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी। मैं एनएसयूआई का सामान्य कार्यकर्ता हूं। जिन लोगों ने महासंघ चुनाव में एबीवीपी को सपोर्ट किया, वही अब हमारे खिलाफ कार्रवाई करा रहे हैं।
- विकास नेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें