फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामुकाबले में विदेशी रेसलरों को पटकनी देंगे खली

Fri, 26 Feb 2016 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी रेसलरों के धोखे का शिकार हुए खली 28 फरवरी को दून में आयोजित होने वाले ‘द ग्रेट खली रिटर्न्स शो’ में विदेशी रेसलरों को पटखनी देंगे। दून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खली और विदेशी रेसलरों के बीच मुकाबले की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। खली जल्द स्वस्थ्य होकर विदेशी रेसलरों को धूल चटाने को बेताब हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में पहली बार आयोजित किए जा रहे वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के कंटीनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट शो (सीडब्ल्यूई) को लेकर राजधानी के दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

हल्द्वानी में खली को ब्रॉडी स्टील, माइक नॉक्स और अपोलो ने धोखे से घायल कर दिया। अब प्रतियोगिता के अगले चरण में खली तीनों विदेशी रेसलरों को पटखनी देंगे। खली के घायल होने के बाद बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पूरी घटना को पूर्वनियोजित बता रहे हैं।
विज्ञापन

हंगामे के बाद पुलिस अलर्ट, शो में नहीं जाएगी बोतल

हल्द्वानी में हंगामे के बाद दून के महाराणा प्रताप स्टेडियम में 28 फरवरी को प्रस्तावित द ग्रेट खली रिटनर्स शो को लेकर पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। दर्शकों के लिए पानी की बोतल, बिस्कुट और चिप्स के पैकेट तक ले जाने की रोक रहेगी। यहां करीब 30 हजार लोगों के लिए व्यवस्था की जा रही है।

एसएसपी ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की। शो के दिन स्टेडियम जाने के लिए कई मार्ग बनाए गए हैं, ताकि यातायात बाधित न हो सके।

हल्द्वानी में हंगामे के बाद खली शो पर हर किसी की नजर टिकी है। बृहस्पतिवार को एसपी सिटी अजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ नए सिरे से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नए हालातों को लेकर व्यवस्था में कुछ बदलाव किया है।
विज्ञापन

फाइट के दौरान रहेगा अलग-अलग रूट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने दोपहर बाद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा चक्र को अंतिम रूप दिया। कहा गया कि रेसलिंग शो को देखने के लिए देश के तमाम हिस्सों के अलावा विदेशों से लोग आएंगे।

इसलिए वीआईपी और दर्शकों के लिए अलग रूट रहेगा। दाते ने बताया कि हल्द्वानी जैसे हंगामे की पुनरावृत्ति टालने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

इनका है कहना
आयोजन स्थल में ज्वलंतशील पदार्थों के साथ खाने-पीने का सामान, बिस्कुट, चिप्स आदि के पैकेट के अलावा बैग, पानी की बोतल आदि ले जाने पर रोक रहेगी। आगंतुकों से भी अनुरोध है कि वह इस तरह का सामान लाने से परहेज करें।
-डॉ. सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें