फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, यात्रा रोकी

Sat, 23 Jul 2016 06:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
kedarnath highway closed due to rain
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग बंद होने से केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। वहीं गढ़वाल के अन्य इलाकों में भी जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-वय्स्त हो गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दो दिनों से चल रही बारिश शनिवार को भी जारी है। रुद्रप्रयाग में तेज बारिश के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग गौरीकुंड के आगे बाधित हो गया जिसके चलते प्रशासन को बाबा केदारनाथ यात्रा रोकनी पड़ी है। प्रशासन ने बताया अभी तक स्थिति सामान्य है। सुरक्षा कारणों से यात्रा को रोका गया है। मार्ग खोलने के प्रयास जारी है।

वहीं पौड़ी में श्रीनगर, देवप्रयाग और कीर्तिनगर में भारी बारिश जारी है। श्रीनगर में बारिश के साथ आया मलबा दुकानों में घुस गया है। चमोली क्षेत्र में भी जोरदार बारिश जारी है। कर्णप्रयाग, थराली, नारायणबगड़, गैरसैण और देवाल में शुक्रवार देर रात से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हालांकि अभी तक कहीं से नुकसान की खबर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें