फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Yatra 2022: हार्ट अटैक से चार यात्रियों की मौत, कपाट खुलने के बाद 29 दिनों में 59 यात्री तोड़ चुके दम

Sat, 04 Jun 2022 06:14 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

वर्ष 2012 के पूरे यात्राकाल में 72 और 2015 में 57 यात्रियों की मौत हुई थी। शुक्रवार को भी चार तीर्थयात्रियों ने दम तोड़ दिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए लाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ में चार यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। कपाट खुलने के बाद 29 दिनों में यात्रियों की मौत का आंकड़ा 59 पहुंच गया है। गुरुवार देर शाम केदारनाथ से लौटते समय पैदल मार्ग पर आदित्य अनंत बनसौण (31) निवासी महाराष्ट्र की अचानक तबीयत खराब हो गई थी।

विज्ञापन


गौरीकुंड में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सोनप्रयाग भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, रात में केदारनाथ में अहमदाबाद निवासी बौयानी हरि भाई लाल और सोनप्रयाग में दौलत, निवासी समेणाबाड़ी, मध्य प्रदेश की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें...नया इतिहास: सीएम के लिए जीत से ज्यादा थे रिकॉर्ड के मायने, टीम धामी ने ऐसे किया काम, एक नजर में पढ़ें ये खास बातें और देखें तस्वीरें
विज्ञापन


शुक्रवार को मलेगांव महाराष्ट्र निवासी दिलीप अयर (62)  की केदारनाथ में मौत हो गई। यात्रा कंट्रोल रूम से बताया गया कि चारों यात्रियों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजे गए हैं। इससे पहले वर्ष 2012 के पूरे यात्राकाल में 72 और 2015 में 57 यात्रियों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें