फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाना हुआ महंगा

Mon, 19 Dec 2016 09:59 AM IST
कृष्णेंदु कुमार / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
d - फोटो : ANI
विज्ञापन
आगामी यात्रा सीजन में हेलीकॉप्टर से केदारनाथ दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को जेब अधिक ढीली करनी पडे़गी।
विज्ञापन


उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूकाडा) ने किराए में करीब ढाई हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की है। पहले किराया अलग-अलग चार जगहों से प्रति व्यक्ति छह से सात हजार रुपये की बीच था। जिसे 9200 रुपये प्रति व्यक्ति कर दिया गया है। हालांकि, अब इन चारों जगहों से श्रद्घालुओं को एक समान ही किराया देना होगा।

बता दें कि यूकाडा ने केदारनाथ हेली सेवा को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत मर्ज कर दिया गया है। इसका टेंडर इंडिया सेफ एविएशन लिमिटेड कंपनी को दिया गया है। कंपनी प्रदेश में अन्य हवाई सेवाएं भी देगी। अन्य सेवाओं को कम दर पर उपलब्ध कराने के लिए केदरानाथ सेवा के किराए में वृद्धि की गई है।
विज्ञापन


केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी, फाटा, शेरसी और सीतापुर से हेली सेवा उपलब्ध कराई जाती है। पहले गुप्तकाशी से केदारनाथ तक सात हजार रुपये प्रति व्यक्ति किराया था, जबकि फाटा से 6500 रुपये और शेरसी व सीतापुर से छह-छह हजार रुपये प्रति व्यक्ति वसूला जाता था। इस बार चारों जगहों से एक समान किराया 9200 रुपये प्रति व्यक्ति कर दिया गया है। 
 
श्रद्घालुओं को हो सकती है परेशानी 
देहरादून। श्रद्धालुओं को इस बार केदारनाथ जाने के लिए हेलीकॉप्टर न मिलने की कारण परेशान होना पड़ सकता है। कारण यह है कि पहले 13 कंपनियां धाम के लिए सेवा देती थी। लेकिन इस बार सिर्फ एक कंपनी यह सेवा उपलब्ध कराएगी। लिहाजा, पीक सीजन पर श्रद्घालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

 
कंपनी की अन्य सेवाओं को किफायती दर पर चलाने के लिए केदारनाथ सेवा के किराए में बढ़ोत्तरी की गई है। आरसीएस की सेवाओं का लाभ स्थानीय लोगों को भी दिया जाएगा।    
- आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नागरिक उड्डयन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें