फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ में पूरी तरह संवर जाएंगे बाबा केदार

Sat, 28 Sep 2013 07:32 PM IST
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड त्रासदी में तबाह केदारनाथ मंदिर को पूरी तरह ठीक करने के लिए धन की व्यवस्था हो गई है। केदारनाथ मंदिर परिसर को संवारने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को दो करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हो गई है।
विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की तरफ से केंद्र को कुल दो करोड़, 40 लाख का आंकलन बनाकर भेजा गया था। आने वाले अक्तूबर माह के पहले सप्ताह तक पैसा रिलीज होने की संभावना है। सर्वाधिक खर्च मैटीरियल के ट्रांसपोर्टेशन पर होने की संभावना है।

ढाई हजार रुपए में खच्चर
मसलन मंदिर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर रेत है, लेकिन इसे मंदिर तक ढोने में खच्चर को ढाई हजार रुपए में बुक करना होगा। इसी तरह मंदिर परिसर के पुनरुद्धार के लिए आवश्यक अन्य सामग्री को मंदिर तक  पहुंचाने में होने वाला खर्च भी सामान्य से कई गुना अधिक पड़ेगा। मंदिर के रासायनिक संरक्षण का काम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की न्यू कैंट रोड स्थित वैज्ञानिक शाखा कर रही है।   
विज्ञापन


मुल्तानी मिट्टी से धोए जा रहे पत्थर
केदारनाथ मंदिर के पत्थरों पर फिलहाल केमिकल का प्रयोग नहीं किया जा रहा। इन्हें अच्छी तरह से चमकाने के लिए इन पर मुलतानी मिट्टी का लेप किया जा रहा है।

केदारनाथ मंदिर के कपाट कुछ घंटे के लिए बंद कर दिए जाते हैं। इससे काम करने के लिए काफी कम समय मिल पा रहा है। मंदिर समिति से इसका समय बढ़ाए जाने के लिए बात करेंगे।
विज्ञापन

अतुल भार्गव, पुरातत्वविद्
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें