फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में बारिश से तापमान में गिरावट

Sat, 28 Sep 2013 07:11 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में सुबह के वक्त बादल जमकर बरसे। इस कारण तापमान अचानक गिर गया है। दिन में भी शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन


शनिवार को कुल 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 92, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 75 रिकॉर्ड हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन भर बूंदाबांदी होती रही।

रविवार को भी हो सकती है बारिश
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो रविवार को भी मौसम का यह रंग बने रहने की उम्मीद है। प्रदेश में पांच से 30 मिलीमीटर तक बादल बरस सकते हैं। ज्यादातर स्थानों पर हल्की बारिश रहेगी। कुछ जगह गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन


दून में गरजन वाले बादल विकसित होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। हालांकि तापमान में बढ़ोत्तरी संभावित है। अधिकतम तापमान 30, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें